Rajasthan LDC Syllabus 2024 PDF Download – राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 सिलेबस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नमस्कार, जैसा कि आप सभी जानते हैं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्रदेश में कनिष्ठ सहायक (एलडीसी) के 4197 पदों पर की जा रही है। अब विभाग द्वारा राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 सिलेबस (Rajasthan LDC Syllabus 2024) व परीक्षा पैटर्न जारी कर दिया गया है।

अगर आपने राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 का फॉर्म भरा था तो आपके लिए अच्छी सूचना है आज यहां पर हम आपको राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2024 पीडीएफ डाउनलोड (Rajasthan LDC Syllabus 2024 PDF Download) उपलब्ध करवा रहे हैं जिसके द्वारा आपको परीक्षा प्रारूप समझने में आसानी होगी

Rajasthan LDC Syllabus 2024

इस भर्ती का नोटिफिकेशन बोर्ड द्वारा 13 फरवरी 2024 को जारी किया गया था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 20 फरवरी 2024 से भरे गए थे । राजस्थान में लंबे समय बाद की जा रही कनिष्ठ सहायक एलडीसी के पदों पर इस बार बंपर आवेदन आए है।

परीक्षा आयोजन संबंधी जानकारी बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इस राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 परीक्षा पैटर्न व सिलेबस इस आर्टिकल में नीचे दिया गया है परीक्षा संबंधी और अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर हमारी वेबसाइट (mgsubikaner.in) को देखते रहे। इसके अलावा आप हमारे टेलीग्राम चैनल पर भी जुड़ सकते हैं जहां पर हम सभी प्रकार की परीक्षाओं के बारे में सूचना देते रहते हैं।

Rajasthan LDC Bharti 2024 Latest updates

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस साल प्रदेश के विभिन्न विभागों में एलडीसी के 4197 पदों पर भर्ती की जाएगी, इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को CET परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च 2024 तक लिए गए थे।

लेख का नामराजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 सिलेबस
विभाग का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
राज्यराजस्थान
कुल पद4197 पद
परीक्षा तिथि11 अगस्त 2024
आधिकारिक वेबसाइटrsmssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan LDC Bharti 2024 Syllabus

एलडीसी के पदों पर यह बंपर भर्ती निकली है, बेरोजगार उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है, इस अवसर को हाथ से न जाने दें।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर इस भर्ती में कुल 4197 पद है, जिसमें शासन सचिवालय की 584 पद, राजस्थान लोक सेवा आयोग के 61 पद, राज्य के अधीनस्थ विभाग कार्यालय के 3552 पद शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 योग्यता12वीं पास रखी गई है। यदि आपने एलडीसी भर्ती 2024 के लिए आवेदन किया है तो अभी अपनी तैयारी शुरू कर दें।

Rajasthan LDC Bharti 2024 Exam Pattern

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 एग्जाम पैटर्न निम्न प्रकार निर्धारित किया गया है –

राजस्थान एलडीसी भर्ती 2024 के लिए दो परीक्षा पेपर आयोजित किए जाएंगे ,जिसमें पहला पेपर सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान व गणित का और दूसरा पेपर सामान्य हिंदी व अंग्रेजी का होगा। यह दोनों पेपर एक ही दिन होंगे दोनों पेपर के लिए तीन-तीन घंटे का समय दिया जाएगा।

प्रत्येक प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा तथा गलत उत्तर देने पर नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

प्रश्न पत्र प्रथम:

  • सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित
  • प्रश्नों की संख्या – 150
  • प्रत्येक विषय के 50 प्रश्न होंगे
  • कुल अंक – 100
  • परीक्षा समय- 3 घंटे
  • सभी प्रश्न समान अंक के हैं।
  • प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) होगा
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग, प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे

प्रश्न पत्र द्वितीय:

  • सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी
  • प्रश्नों की संख्या – 150
  • 75 प्रश्न हिंदी और 75 प्रश्न अंग्रेजी के होंगे
  • कुल अंक – 100
  • परीक्षा समय – 3 घंटे
  • सभी प्रश्न समान अंक के हैं।
  • प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) होगा
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग, प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे

Rajasthan LDC Exam Syllabus 2024

राजस्थान एलडीसी परीक्षा 2024 की तैयारी करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है परीक्षा का सिलेबस तो चलिए जानते हैं, राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2024 के बारे में –

विषय – सामान्य ज्ञान (पहला पेपर)

  1. सामयिक मामले (सम्बन्ध) : राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर की प्रमुख घटनाएँ एवं मुद्दे तथा सम्बन्धित संगठन एवं संस्थाएँ।
  2. भूगोल एवं प्राकृतिक संसाधन : (अ) भारत की पारिस्थितिकी एवं वन्य प्राणी (ब) राजस्थान की भौतिक दशाएँ जलवायु, वनस्पति एवं मृदा, प्रमुख भौतिक विभाग, मानव संसाधन जनसंख्या एवं जनजातियाँ, राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन खनिज, बन, जल, पशु, साथ ही वन्य प्राणी एवं संरक्षण।
  3. राजस्थान में कृषि एवं आर्थिक विकास : राजस्थान की प्रमुख फसलें, कृषि आधारित उद्योग, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, मरू भूमि के विकास सम्बन्धी परियोजनाएँ, हस्त उद्योग। विभिन्न आर्थिक योजनाएँ, कार्यक्रम एवं विकास की संस्थाएँ इनमें पंचायती राज एवं उनकी भूमिका।
  4. राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति :
    • मध्यकालीन इतिहास।
    • स्वतन्त्रता आन्दोलन एवं राजनैतिक चेतना।
    • राजनैतिक पुनःर्गठन।
    • लोक भाषाएँ (बोलियाँ) एवं साहित्य।
    • लोक संगीत एवं लोक नृत्य।
    • सन्त, कवि, योद्धा, लोक देवता एवं लोक देवियों एवं सामप्रदायिक सौहार्द।
    • मेले एवं त्यौहार, रीति रिवाज, वेशभूषा तथा आभूषण।
  5. राजस्थान का औद्योगिक विकास :
    • प्रमुख उद्योग एवं औद्योगिक क्षेत्र।
    • कच्चे माल की उपलब्धता।
    • खनिज आधारित बड़े, छोटे एवं कुटीर उद्योग।
    • ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत जल विद्युत, तापीय, अणु, पवन एवं सौर ऊर्जा ।

विषय – दैनिक विज्ञान (पहला पेपर)

  • भौतिक और रासायनिक परिवर्तन
  • ऑक्सीकरण और कमी प्रतिक्रियाएं
  • उत्प्रेरक
  • धातु, अधातु और उनके महत्वपूर्ण यौगिक
  • दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले कुछ महत्वपूर्ण यौगिक
  • कार्बन और कार्बन के महत्वपूर्ण यौगिक
  • हाइड्रोकार्बन; कार्बन के आवंटन
  • क्लोरोफ्लोरो कार्बन या फ्रीन्स
  • संपीडित प्राकृतिक गैस ; पॉलिमर
  • साबुन और डिटर्जेंट
  • प्रकाश और उसके नियमों का परावर्तन; प्रकाश का फैलाव
  • लेंस के प्रकार; दृष्टि दोष और उनका सुधार
  • बिजली: विद्युत प्रवाह; ओम कानून
  • विद्युत सेल; फैराडे के विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के नियम
  • बिजली पैदा करने वाला; विद्युत मोटर
  • घरों में बिजली कनेक्शन की व्यवस्था, कार्य, रखरखाव
  • घरेलू बिजली के उपकरणों के उपयोग के दौरान सावधानियां
  • अंतरिक्ष और सूचना प्रौद्योगिकी
  • भारत का अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम
  • सूचना प्रौद्योगिकी
  • आनुवंशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली
  • मानसिक विरासत का नियम
  • गुणसूत्रों की संरचना
  • न्यूक्लिक एसिड
  • प्रोटीन संश्लेषण की केंद्रीय हठधर्मिता
  • मानव में लिंग निर्धारण
  • पर्यावरण अध्ययन
  • पारिस्थितिक तंत्र की संरचना
  • पारिस्थितिकी तंत्र के जैविक कारक
  • पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा प्रवाह
  • जैव-भू-रासायनिक चक्र
  • जैव प्रौद्योगिकी – सामान्य जानकारी
  • जैव पेटेंट
  • पौधों की नई किस्मों का विकास
  • ट्रांसजेनिक जीव
  • जानवरों का आर्थिक महत्व
  • पौधों का आर्थिक महत्व
  • रक्त समूहरक्त – आधान
  • आरएच कारक
  • रोगजनकों और मानव स्वास्थ्य
  • कुपोषण और मानव स्वास्थ्य
  • मानव रोग: कारण और इलाज

विषय – गणित (पहला पेपर)

  • वैदिक विधि से पूर्ण संख्याओं का वर्ग, घनफल, वर्गमूल, घनमूल (6 अंकों की संख्याओं तक)।
  • गुणनखण्ड, बहुपद के गुणनखण्ड, समीकरण, दो चरों वाले रैखिक समीकरण, द्विघात समीकरण, लघुगणक।
  • अनुपात समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साझा, सरल ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, बट्टा ।
  • एक बिन्दु पर बनने वाले कोण एवं रेखाएँ, सरल रेखीय आकृतियाँ, त्रिभुजों की सर्वांगसमता, समरूप त्रिभुज, कार्तीय निर्देशांक पद्धति, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियाँ, दो बिन्दुओं के मध्य दूरियों का आन्तरिक एवं बाह्य विभाजन।
  • समतल आकृतियों का क्षेत्रफल, वृत्त की परिधी एवं क्षेत्रफल, घन, धनाभ, गोले, शंकु तथा बेलन के पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयत्तन।
  • कोण एवं उनके माप, न्यून कोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय सर्वसमिकाएँ, ऊँचाई दूरी की सामान्य समस्याएँ।
  • आकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण, केन्द्रीय प्रवृति के माप, माध्य विचलन, जन्म मृत्यु सांख्यिकी एवं सूचकांक।

विषय – हिंदी (दूसरा पेपर)

  • सन्धि और संधि विच्छेद।
  • सामासिक पदों की रचना और समास-विग्रह।
  • उपसर्ग।
  • प्रत्यय।
  • पर्यायवाची शब्द।
  • विपरीतार्थक (विलोम) शब्द।
  • अनेकार्थक शब्द।
  • शब्द – युग्म।
  • संज्ञा शब्दों से विशेषण बनाना।
  • शब्द- शुद्धि अशुद्ध शब्दों का शुद्धीकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण।
  • वाक्य – शुद्धि: अशुद्ध वाक्यों का शुद्धीकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण।
  • वाच्य: कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग।
  • क्रिया: सकर्मक, अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाएँ।
  • वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द।
  • मुहावरे और लोकोक्तियाँ।
  • अंग्रेजी के पारिभाषिक (तकनीकी) शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द।
  • सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिन्दी में रूपान्तरण और हिन्दी वाक्यों का अंग्रेजी में रूपान्तरण।
  • कार्यालयी पत्रों से सम्बन्धित ज्ञान।

विषय – अंग्रेजी (दूसरा पेपर)

  • Tenses/Sequence of Tenses.
  • Voice: Active and Passive.
  • Narration: Direct and Indirect.
  • Transformation of Sentences: Assertive to Negative, Interrogative.
  • Exclamatory and vice-versa.
  • Use of Articles and Determiners.
  • Use of Prepositions.
  • Translations of Simple (Ordinary/Common) Sentences from Hindi to English and vice-versa.
  • Correction of sentences including subject, Verb, Agreement, Degrees of Adjectives, Connectives andwords wrongly used.
  • Glossary of official, Technical Terms (with their Hindi Versions).
  • Synonyms.
  • Antonyms.
  • One word substitution.
  • Forming new words by using prefixes and suffixes.
  • Confusable words.
  • Comprehension of a given passage.
  • Knowledge of writing letters: Official, Demi Official, Circulars and Notices, Tenders.

Rajasthan LDC 2024 Typing Test:

राजस्थान एलडीसी भर्ती में दूसरा चरण टाइपिंग टेस्ट का होगा, लिखित परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को टाइपिंग के लिए बुलाया जाएगा।

ध्यान रहे लिखित परीक्षा में न्यूनतम 40% अंक लाने अनिवार्य है, एलडीसी भर्ती के प्रथम चरण में सफल होने वाले तीन गुना अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और टाइपिंग टेस्ट में भी 36% अंक लाने अनिवार्य है, इससे कम अंक लाने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा।

कंप्यूटर पर हिंदी में टंकण (टाइपिंग)

परीक्षणसमयअंक
गति परीक्षण1025
दक्षता परीक्षण1025

कंप्यूटर पर अंग्रेजी में टंकण (टाइपिंग)

परीक्षणसमयअंक
गति परीक्षण1025
दक्षता परीक्षण1025

Rajasthan LDC Syllabus 2024 PDF Download

Rajasthan LDC Syllabus 2024

नीचे दिए गए लिंक के द्वारा आप राजस्थान एलडीसी सिलेबस 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं –

Rajasthan LDC Bharti 2024 Syllabus PDF Download LinkClick here
Official website Click here
Rajasthan Patwari Syllabus 2024 PDF in HindiClick here
Join Our Telegram Channel Click here
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now